फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Patna Police solved Fatuha robbery case and arrested seven accused

Bihar Crime: पटना पुलिस ने फतुहा डकैती कांड का किया खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार; लूट का माल बरामद

Sat, 24 May 2025 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 04:18 PM IST
सार

Bihar: डकैतों ने फतुहा थाना क्षेत्र के गौरैयास्थान में रहने वाले आभूषण व्यवसायी राजकुमार के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Patna Police solved Fatuha robbery case and arrested seven accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में 16 मई (शुक्रवार) को आभूषण व्यवसायी के घर हुई भीषण डकैती कांड का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में एक आभूषण विक्रेता भी शामिल है, जिसने लूटे गए आभूषण खरीदे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टे और लूटे गए आभूषण भी बरामद किए हैं। घटना के तुरंत बाद फतुहा थानाध्यक्ष अंबुज कुमार ने इस मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक पटना अवकाश कुमार, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) फतुहा निखिल कुमार को दी। उनके निर्देशन में थानाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन लीक होने से हड़कंप, दानापुर के इस इलाके में फैली दहशत; जानें कब क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तकनीकी जांच, सूचना तंत्र और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि डकैतों ने फतुहा थाना क्षेत्र के गौरैयास्थान में रहने वाले आभूषण व्यवसायी राजकुमार के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed