फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime News: Criminals robbed and assaulted a car rider in Patna: Bihar Police engaged in investigation

Bihar: कार से घर लौट रहे थे व्यवसायी, अचानक बदमाशों ने रोका, चेन और कैश लूटे, सिर भी फोड़ा; इसके बाद ऐसा हुआ

Fri, 08 Aug 2025 07:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Aug 2025 07:58 AM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैक का नशा करने वाले कम उम्र के लड़के पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यही लोग चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को इस मामलों को गंभीरता से लेनी चाहिए और बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Bihar Crime News: Criminals robbed and assaulted a car rider in Patna: Bihar Police engaged in investigation
घायल व्यवसायी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में कार सवार व्यवसायी के साथ लूटपाट हुई है। बदमाशों ने उनसे सोने की चेन, पांच हजार रुपये छीन ली। इतना ही नहीं विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के साथ मारपीट की। पिस्टल के बट से सिर पर वारकर घायल कर दिया। इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगी। लेकिन, बदमाश पुलिस से भी भिड़ गए और उनके साथ भी हाथापाई की। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाशों को पकड़ लिया। अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


बदमाश पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए
पीड़ित व्यवसायी की पहचान राजीव नगर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर के रोड नंबर 3 निवासी अशोक सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई। दीघा थाने में दिए उन्होंने अपने लिखित आवेदन में बताया कि आठ अगस्त की रात लगभग दो बजे के आसपास मैं करीबी रंजन कुमार सिंह के साले का निधन हो गया था। इसलिए मैं उनके घर गया था। लगभग रात्रि 2 बजे अपने घर लौट रहा था । इसी क्रम में दीघा यादव कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने मेरे साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पिस्टल दिखाकर मुझे डराया और विरोध करने पर पिस्टल के बट से मेरे सिर पर वार किया जिससे मुझे गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्होंने मेरी सोने की चैन और नगद रुपये पांच हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान मैंने फौरन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस वहां पहुंची और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगी। बदमाश पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने इनमें से एक बदमाश को पुलिस घटना स्थल से पकड़ लिया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब पांच की संख्या में थे। 
विज्ञापन

महिला का बनाया पहले अश्लील वीडियो फिर करने लगा ब्लैकमेल, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश हत्याकांड का आरोपी है
वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाश स्मैक का नशे में थे। इनमें से एक बदमाश हत्या और लूट का आरोपी है। उस पर दो-दो हत्या के आरोप है। वहीं घटना के बाद दीघा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिरासत में लिए गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed