फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Major action against liquor smugglers 12 smugglers arrested while planning murder

Bihar Crime: शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हत्या की योजना बनाते 12 तस्कर गिरफ्तार; दो लाइनर भी धरे गए

Tue, 21 Oct 2025 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Oct 2025 05:34 PM IST
सार

Bihar Crime: बताया जा रहा है कि तस्कर उत्तर प्रदेश से रेल मार्ग के जरिए शराब मंगाकर बिहार में सप्लाई करते थे। उनका नेटवर्क इतना मजबूत था कि वे थोक सप्लाई के साथ-साथ होम डिलीवरी की भी व्यवस्था करते थे।

विज्ञापन
Bihar Crime: Major action against liquor smugglers 12 smugglers arrested while planning murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फुलेलपुर न्यू फोरलेन के पास से 14 शराब तस्करों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर फुलेलपुर के एक दुकानदार की हत्या की योजना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि तस्करों को शक था कि वह दुकानदार उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाता है।

विज्ञापन

तस्कर उत्तर प्रदेश से रेल मार्ग के जरिए शराब मंगाकर बिहार में सप्लाई करते थे। उनका नेटवर्क इतना मजबूत था कि वे थोक सप्लाई के साथ-साथ होम डिलीवरी की भी व्यवस्था करते थे। तस्करी गिरोह का सरगना नालंदा जिले का रहने वाला पीयूष कुमार उर्फ ‘कमांडो’ बताया जा रहा है, जो स्थानीय लोगों की मदद से यह अवैध कारोबार चला रहा था। गिरोह ने पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो लाइनर भी रखे थे। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, छह महंगी बाइक और 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पढे़ं:  प्रत्याशी की नाम वापसी पर बिफरे प्रशांत किशोर; धर्मेंद्र प्रधान पर लगाया आरोप, तस्वीरें दिखाईं

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि फुलेलपुर गांव के पास न्यू फोरलेन के समीप कुछ अपराधी हथियार के साथ एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से 12 तस्करों को गिरफ्तार किया और पूछताछ में सभी ने शराब तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों में नालंदा निवासी पीयूष कुमार उर्फ कमांडो, पटना निवासी दीपक कुमार, राहुल प्रताप उर्फ मोनू कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार, अभिजीत कुमार, सिंटू कुमार, अंशु कुमार, रिपु कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं। इनमें से दो को पुलिस ने ‘लाइनर’ के रूप में चिन्हित किया है। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed