फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Gruesome murder in Nalanda; Youth's genitals were cut off, wounds found at many places on body

Bihar Crime: नालंदा में वीभत्स हत्या... युवक का गुप्तांग काटा गया, शरीर पर कई जगह जख्म; बीती शाम से था लापता

Sun, 03 Mar 2024 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

Nalanda Crime: सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव हिराजित तिमोहनी के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Gruesome murder in Nalanda; Youth's genitals were cut off, wounds found at many places on body
मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला चेरो ओपी के द्वारिका बीघा गांव के हिराजित तिमोहिनी के पास का है। घंटों की तफ्तीश के बाद मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के डाकबंगला गांव निवासी दिवंगत दिनेश सिन्हा के बेटे अभिनव कुमार (35) के रूप में की गई है। पुलिस हत्या किए जाने के रहस्य के कारण में उलझकर रह गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
लोग काम पर निकले तब खुलासा हुआ
फिलहाल घटना को लेकर परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। मृत पाया गया युवक बीती शाम से लापता था, जिसकी बर्बरता पूर्वक हत्या की गई है। गुप्तांग काट दिए गए हैं, शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी जख्म के निशान हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब लोग अपने-अपने घरों से काम पर जाने के लिए खेत और बाजार की ओर निकले तो घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

 

Bihar Crime: Gruesome murder in Nalanda; Youth's genitals were cut off, wounds found at many places on body
खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

शव देखने के लिए मौके पर जमा हुई भीड़
जानकारी के मुताबिक, युवक भाड़े के चार पहिया वाहन पर चालक का काम किया करता था। वहीं, इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों में फैली, मौके पर भारी संख्या में लोग शव को देखने के लिए जुट गए।

'गला समेत शरीर के कई हिस्सों पर हैं जख्म' 
वहीं, इस मामले को लेकर सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव हिराजित तिमोहनी के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गला समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म पाए गए हैं। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed