फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime friend shot another friend in Patna City died in hospital during treatment

Bihar Crime: पटना सिटी में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मारी गोली, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Thu, 10 Oct 2024 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 06:56 PM IST
सार

पटना सिटी में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। वहीं, इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Crime friend shot another friend in Patna City died in hospital during treatment
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के मालसलामी थाना के भट्टी इलाके में दिनदहाड़े एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (19) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार मधुबनी का रहने वाला था। पटना सिटी के भट्टी पर किराए के मकान में रहता था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कृष्ण अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर कपड़ा खरीदने जा रहा था। इसी क्रम में उसके दोस्त मौके पर पहुंचा। दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। इसी क्रम में एक दोस्त ने कमर से पिस्तौल निकाल कर कृष्ण कुमार पर गोली चला दी। गोली कृष्ण कुमार के गर्दन पर लगी। खून से लथपथ कृष्ण कुमार सड़क पर काफी देर तक छटपटाता रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचने की जरूरत महसूस नहीं की। बाद में सूचना पाकर पुलिस ने कृष्ण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का यह मानना है कि आसपास के लोगों के कथनानुसार हिरासत में लिए गए युवक के द्वारा ही गोली चलाने की बात सामने आई है। घटना को लेकर सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर एफएसएल टीम के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा की हत्या का कारण क्या है। बताया जा रहा है कि तीन दोस्त कपड़ा खरीदने के दौरान दुकान में ही किसी बात को लेकर विवाद हुई थी और दुकान में ही युवक को गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि पूजा के अवसर पर तीन दोस्त कपड़ा खरीदारी करने जा करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed