फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Firing on Bakhtiyarpur four-lane highway creates panic, youth returning from exam shot in leg

Bihar News: बदमाशों ने घात लगाकर परीक्षा देकर लौट रहे युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर पैर में मारी गोली

Tue, 16 Dec 2025 10:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 10:09 PM IST
सार

Bihar Crime: बख्तियारपुर फोरलेन के पास परीक्षा देकर लौट रहे प्रिंस कुमार पर पूर्व विवाद में घात लगाए अपराधियों ने हमला कर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Firing on Bakhtiyarpur four-lane highway creates panic, youth returning from exam shot in leg
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन के समीप उस समय अफरातफरी मच गई, जब परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक पर घात लगाए अपराधियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई के बाद की गई फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गई। घायल को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
हरनौत से परीक्षा देकर लौट रहा था घायल युवक
घायल की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह हरनौत से परीक्षा देकर अपने घर खुसरूपुर लौट रहा था। उसके साथ उसके दो भाई भी थे। इसी दौरान करीब दस की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
लाठी-डंडे के बाद फायरिंग, पैर में लगी गोली
प्रिंस कुमार के अनुसार मारपीट के बाद अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी। उसने बताया कि इस घटना में राकेश कुमार, विकास कुमार, गोल्डन कुमार, कुणाल समेत लगभग दस लोग शामिल थे। हमले के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पिता समेत चार की मौत, दो बच्चों की बची जान; आर्थिक तंगी या कुछ और है वजह?
 
भाई ने भी की घटना की पुष्टि
घायल युवक के भाई निलेश कुमार ने बताया कि वे तीनों हरनौत से परीक्षा देकर लौट रहे थे, तभी बख्तियारपुर फोरलेन के पास घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान वह स्पष्ट रूप से नहीं कर सके।

 
पुलिस जांच में पूर्व विवाद की बात सामने आई
मामले को लेकर एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन व्यक्ति नालंदा से परीक्षा देकर बख्तियारपुर की ओर आ रहे थे। फोरलेन के पास कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें प्रिंस कुमार के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पूर्व विवाद की बात सामने आई है, हालांकि विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
 
आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है, ताकि घटना के पीछे के कारणों और सभी संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed