फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime Criminals shot Mukhiya husband in Paliganj Patna admitted to hospital in injured condition

Bihar Crime: पटना के पालीगंज में अपराधियों ने मुखिया पति को मारी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज में अपराधियों ने मुखिया पति को गोली मार दी। घायल अवस्था में मुखिया पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar Crime Criminals shot Mukhiya husband in Paliganj Patna admitted to hospital in injured condition
घायल मुखिया पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में पालीगंज अनुमंडल के सिंगोड़ी पंचायत के मुखिया सुबैदा खातून के पति शहजाद आलम (40) को अपराधियों ने मंगलवार शाम गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी पैदल मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में शहजाद आलम को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गोली शहजाद आलम के कंधे पर लगी है। घटना की पुष्टि करते हुए सिगरी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुखिया पति शहजाद आलम मंगलवार शाम पैदल सिगोड़ी बाजार में जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रहे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली मुखिया पति के कंधे पर लगी और वह वहीं गिर पड़े। इस बीच अपराधी पैदल ही मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने शहजाद आलम को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिगरी थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही सिगरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी अपनी दुकान बंद करने लगे। हालांकि, इस मामले में आसपास के लोगों से बात करने पर फिलहाल लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed