Bihar Crime: पटना के इस गांव में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत; दो की हालत गंभीर
Bihar Crime News: घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क खाली कराया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गांव के निवासी नीलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर घंटों विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क खाली कराया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
जानकारी के अनुसार, नीलेश यादव नया ट्रक खरीदने के बाद करौता स्थित मां जगदंबा मंदिर में पूजा करने गए थे। घर लौटते समय शाहपुर गांव के पास घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से नीलेश की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। कुछ महिलाएं भी फायरिंग में जख्मी हुई हैं।
पढ़ें: खगड़िया में आशा कर्मी पूनम की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही नीतीश, रोहित और चंदन ने कार से आकर हमला किया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि नया ट्रक लेने के बाद से ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फायरिंग की सूचना देने के बावजूद सालिमपुर थाना पुलिस करीब तीन घंटे देर से मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।