Bihar Crime: पटना में अज्ञात युवती का शव बरामद, गंगा में डूबने से युवक की मौत; बड़ी घटना
Bihar News: पटना जिले में दो अलग-अलग हादसों की खबर सामने आई है। जहां गंगा नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। वहीं दूसरी ओर शेरपुर गांव के पास गंगा नदी में शौच करने गए 27 वर्षीय कृष्ण चौधरी, पुत्र रामाशीष चौधरी का डूबने से निधन हो गया।
विस्तार
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव में गंगा नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर भेज दिया गया है। घटना स्थल पर एसएफएल टीम भी जांच में जुटी रही।
शव मिलने की सूचना के बाद पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी। मृतक युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया गया है कि युवती लाल और काले रंग के कपड़े पहने हुए थी।
पढ़ें: शिवहर में खेत से 65 वर्षीय महिला का शव बरामद, तेजाब डालकर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
इसी बीच शेरपुर गांव के पास गंगा नदी में शौच करने गए 27 वर्षीय कृष्ण चौधरी, पुत्र रामाशीष चौधरी का डूबने से निधन हो गया। उनका शव भी पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।