फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: 13 people arrested during action in Danapur Railway Division news in hindi

Bihar Crime: दानापुर रेल मंडल में कार्रवाई के दौरान 13 लोग गिरफ्तार, 4.16 लाख की शराब जब्त, जानें

Tue, 12 Aug 2025 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 04:22 PM IST
सार

Bihar: पटना रेल एसपी अमितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि 'ऑपरेशन रेड' के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन से 348 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को पकड़ा।

विज्ञापन
Bihar Crime: 13 people arrested during action in Danapur Railway Division news in hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 शराब तस्कर शामिल हैं। दानापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने 416.89 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4.16 लाख है। गिरफ्तार शराब तस्करों में पटना के रोशन कुमार, पप्पू कुमार, रोहित कुमार, रानी कुमारी, विवेक कुमार, नारायण कुमार, गोलू कुमार, रोशन कुमार तथा बेगूसराय के अमन कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन

पटना रेल एसपी अमितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि 'ऑपरेशन रेड' के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन से 348 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को पकड़ा। वहीं, श्रमजीवी एक्सप्रेस से एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 57 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

विज्ञापन


पढ़ें;  विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोगों ने की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, भोजपुर जिले के आरा स्टेशन के पास सोने के हनुमान जी का लॉकेट चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लॉकेट की कीमत लगभग ₹20,000 है। बक्सर रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल छिनतई के आरोप में आरा निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह, भोजपुर के विष्णु उपाध्याय को मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए। सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed