फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar congress party mla news today congress leader in bihar assembly bihar news Rahul Gandhi meeting in delhi

Bihar Congress MLA: कांग्रेस के छह विधायकों का क्या हुआ? विधायक दल पहुंचा राहुल-खरगे के पास

Fri, 23 Jan 2026 07:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Jan 2026 07:42 PM IST
सार

Bihar News : कांग्रेस के छह विधायक जीते, लेकिन अब कोई नहीं साथ रहेगा... 'अमर उजाला' ने ऐसे आसार की पूरी हकीकत पहले ही प्रकाशित की थी। अब कांग्रेस के सभी विधायक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन
bihar congress party mla news today congress leader in bihar assembly bihar news Rahul Gandhi meeting in delhi
दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार प्रदेश कांग्रेस के छह विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर बैठक की। बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा समेत सभी विधायक और अन्य नेता मौजूद रहे। शुक्रवार दोपहर को यह बैठक करीब ढ़ाई घंटे तक चली। इसमें विधायक दल के नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, राज्य स्तर पर पार्टी के भीतर कलह समेत कई मुद्दों पर बात की गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो विधायक दल के नेता को लेकर नाम लगभग तय हो चुका है। जल्द ही आलाकमान की ओर से नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


 

bihar congress party mla news today congress leader in bihar assembly bihar news Rahul Gandhi meeting in delhi
विधायकों ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या टास्क दिया?
राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर तक मजबूत करने टास्क बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिया है। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बिहार में कांग्रेस को बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक पूरी तरह सक्रिय किया जाए। इसके लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विपक्ष की रणनीति और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर समन्वय और सक्रियता पर जोर दिया।

विधायकों के दूसरे दल में जाने की अफवाह गलत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की अफवाहों में कोई दम नही है। हमारे दल के सभी छः विधायक पूरे समर्पण के साथ अपनी पार्टी कांग्रेस के साथ है। खेला-खेला की बात करना एक राजनीतिक शगल बन चुका है। ऐसा कह कर विरोधी अफवाह उड़ाते रहते हैं। खेला के नाम पर तो वें अपने क्षेत्र में क्रिकेट और फुटबॉल का खेल होते देख रहे है। लगन मुहुर्त शुरू हो जाता है। क्रिकेट-फुटबॉल के खेल शुरु हो जाते है। रात में सर्दी रहती हैं। दिन में धूप खिली रहती है। खेल खेलने का यही सही मौसम है। उन्होंने कहा कि असली खेला वह है, जिसे खेलकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। बाकी दूसरा वाला खेला तो मदारी वाला खेला है। यही वाला खेल खेलने वालो को पलटी सलटी वाला खेला दिखाई देता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब खरमास खत्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार और धारदार विपक्ष की भूमिका में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed