{"_id":"67bf22bbd819ec3ad30c386c","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-unveiled-logo-mascot-of-sepak-takraw-world-cup-2025-medal-winning-players-were-honored-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: CM नीतीश ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण, पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: CM नीतीश ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण, पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
Wed, 26 Feb 2025 07:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा वर्ल्ड कप-2025 के 'लोगो' और 'शुभंकर' का अनावरण किया। इस दौरान 38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
सम्मानित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम में बिहार में आयोजित होने वाले सेपक टाकरा वर्ल्ड कप-2025 के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 'शुभंकर' और 'लोगो' का अनावरण आधुनिक थ्री डी होलोग्राम प्रोजेक्टर के माध्यम से किया, जो बिहार में पहली बार हुआ है। सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का 'लोगो' बिहार की संस्कृति, खेल भावना और भविष्य की ऊर्जा को एक साथ समेटे हुए है। इस खेल का 'शुभंकर' बिहार की ताकत और गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन
बिहार पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 20 से 25 मार्च 2025 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी अपनी ताकत, कौशल और जुनून का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञातव्य है कि सेपक टाकरा खेल मलेशिया का राष्ट्रीय खेल है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 38वां राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किया गया था, जिसमें बिहार ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक, छह रजत पदक तथा पांच कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए। जो राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बिहार के खिलाड़ियों ने लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक और तीरंदाजी, वुशू, तलवारबाजी, लॉन बॉल्स, योगा एवं रग्बी में रजत पदक तथा वुशू, लॉन बॉल्स, तलवारबाजी एवं मॉर्डन पेंटाथलॉन में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सेपक टाकरा गेम्स एवं खेलो इंडिया यूथ पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने हरित पौधा तथा इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया ने प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ. रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया, इंडियन सेपक टाकरा फेडरेशन के उपाध्यक्ष विपिन कामदार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।