फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar cm Nitish Kumar said he gives no importance to PK assessment

बिहार: पीके ने उठाए सीएम नीतीश के 15 साल के शासनकाल पर सवाल, तो सुशासन बाबू बोले- सब जानते हैं कितना काम हुआ

Sat, 07 May 2022 03:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 May 2022 03:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्व है सत्य का। यह बताने की जरूरत नहीं कि क्या हुआ है और कितना काम किया गया है। हम लोग किसी की बात को यूं ही महत्व नहीं देते हैं।

विज्ञापन
Bihar cm Nitish Kumar said  he gives no importance to PK assessment
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर - फोटो : Twitter

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा नीतीश कुमार के 15 साल के शासनकाल पर उठाए गए सवालों के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है। सब जानते हैं कि कितना काम हुआ है। नीतीश ने कहा, आप लोग हमसे ज्यादा बताएंगे क्या हुआ है या नहीं हुआ है। हकीकत सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्व है सत्य का। यह बताने की जरूरत नहीं कि क्या हुआ है और कितना काम किया गया है। हम लोग किसी की बात को यूं ही महत्व नहीं देते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल बृहस्पतिवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू पर आरोप लगाया था कि इनके शासनकाल में बिहार का विकास नहीं हुआ है। बिहार जो 30 वर्ष पहले था वही आज भी है। इतना ही नहीं किशोर ने कहा कि नीतीश के सात निश्चय योजना का कार्यान्वयन भी सही तरीके से नहीं हुआ है, जिसका नतीजा सामने हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



नीतीश कुमार उनको पुरस्कृत कर चुके हैं
बिहार में किशोर ने 2015 के विधानसभा चुनावों के लिए सीएम नीतीश कुमार के अभियान को भी संभाला था और, बाद में उन्हें बड़ी सफलता मिली, बाद में नीतीश कुमार ने उनको पुरस्कृत किया गया था और मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में कैबिनेट रैंक का पद नियुक्त किया गया। 

साधा निशाना
वहीं नीतीश की बात जवाब देते हुए चुनावी रणनीतिकार ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश जी सही कह रहे हैं। केवल सत्य का महत्व है। और सच्चाई यह है कि लालू-नीतीश के 30 वर्षों के शासन के बाद, बिहार सबसे गरीब और सबसे पिछड़ा राज्य बना हुआ है। इसका परिवर्तन अपने लोगों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।


पीके का इशारा मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद के लिए था, जिन्हें नीतीश कुमार ने सत्ता से बेदखल कर दिया था और फिर लालू बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाते रहे।

अमित शाह के जवाब को टाल गए नीतीश
जब नीतीश कुमार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सीएए पर दिए गए बयान के बारे में पूछा तो वह सवालों को टाल गए। गृह मंत्री ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed