फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Clash between two parties mutual dispute in Sasaram seeing tension police force SDM deployed at spot

Bihar News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, तनाव देखते हुए घटना स्थल पर एसडीएम समेत पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 16 Jan 2025 09:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 09:53 PM IST
सार

बिहार के सासाराम में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। तनाव को देखते हुए घटना स्थल पर एसडीएम समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Clash between two parties mutual dispute in Sasaram seeing tension police force SDM deployed at spot
पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम सासाराम क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगंज मोहल्ले से गुरुवार देर शाम आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि प्रतापगंज मोहल्ले में एक पान की दुकान पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और इसी क्रम में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है।

विज्ञापन


हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन समेत नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय अपने दल बल के साथ पहुंचे। लेकिन प्रशासन पुलिस के आने से पहले ही घटना स्थल से सभी लोग फरार हो गए। दरअसल, आपसी विवाद में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना होने से इलाके में तनाव है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। इधर, घटना को लेकर एसडीएम एवं नगर थाने की पुलिस भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के थानों से भी काफी संख्या में पुलिस बल बुला लिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, घटना को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। इसको लेकर घटना स्थल पर एसडीएम आशुतोष रंजन एवं नगर थाने की टीम मौजूद है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed