फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Chief Secretary Amrit Lal Meena released e-office user manual

Bihar: मुख्य सचिव ने किया ई-ऑफिस यूजर मैनुअल का विमोचन, पारदर्शी प्रशासन की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम

Mon, 23 Jun 2025 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

Bihar; मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार पारदर्शिता और त्वरित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 'ई-ऑफिस' प्रणाली इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है

विज्ञापन
Bihar: Chief Secretary Amrit Lal Meena released e-office user manual
मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने आज मुख्य सचिवालय के सभा कक्ष, पुराना सचिवालय, पटना में 'ई-ऑफिस यूजर मैनुअल' का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बीपार्ड की अपर महानिदेशक डॉ. सफीना ए.एन., सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती रचना पाटिल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस यूजर मैनुअल का प्रकाशन राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, त्वरित और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में थर्मोकोल नाव से शरारत कर रहे थे युवक, बीच धारा में डूबने लगे; SSB जवानों ने सभी को बचाया

विज्ञापन

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार पारदर्शिता और त्वरित प्रशासनिक व्यवस्था के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 'ई-ऑफिस' प्रणाली इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है, जिससे फाइलों का निपटारा तेज गति से और पारदर्शिता के साथ संभव हो सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से राज्य सरकार की सुशासन की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह सभी विभागों में कार्यकुशलता और जवाबदेही को भी बढ़ावा देगी। बिहार सरकार निरंतर प्रशासनिक सुधारों और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है। ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली राज्य में सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed