फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar: central minister Ravi shankar Prasad took corona vaccine at patna aiims

बिहार : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एम्स पटना में 250 रुपये देकर लगवाया टीका

Tue, 02 Mar 2021 07:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 02 Mar 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
bihar: central minister Ravi shankar Prasad took corona vaccine at patna aiims
पटना एम्स में टीका लगवाते केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : self

केंद्रीय विधि व न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एम्स पटना में कोरोना वैक्सीन लगवाई। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में प्रसाद ने अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में टीके के लिए 250 रुपये की सहयोग राशि देकर पहली खुराक ली। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल परिषद के सभी सदस्यों ने स्वैच्छिक निर्णय किया था कि वे सभी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन नही लगवाएंगे। इसकी निर्धारित कीमत 250 रुपये सहयोग राशि बतौर भुगतान करेंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत बनी कोरोना वैक्सीन सिर्फ भारत में ही नही अपितु अन्य दर्जनों देशों में भी जनता के टीकाकरण हेतु उपयोग में लाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में निशुल्क वैक्सीन के निर्णय का स्वागत
प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार के निर्णय का स्वागत किया है, जिसके अंतर्गत राज्य में सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रसाद ने बिहार के लोगो से आग्रह किया की वो बढ़-चढ़ कर कोरोना का टीका लगाए और एक नई जागरूकता का परिचय दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed