{"_id":"603e422f2a43ef4fc9573ace","slug":"bihar-central-minister-ravi-shankar-prasad-took-corona-vaccine-at-patna-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एम्स पटना में 250 रुपये देकर लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एम्स पटना में 250 रुपये देकर लगवाया टीका
Tue, 02 Mar 2021 07:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
पटना एम्स में टीका लगवाते केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विधि व न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एम्स पटना में कोरोना वैक्सीन लगवाई। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में प्रसाद ने अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में टीके के लिए 250 रुपये की सहयोग राशि देकर पहली खुराक ली।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल परिषद के सभी सदस्यों ने स्वैच्छिक निर्णय किया था कि वे सभी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन नही लगवाएंगे। इसकी निर्धारित कीमत 250 रुपये सहयोग राशि बतौर भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत बनी कोरोना वैक्सीन सिर्फ भारत में ही नही अपितु अन्य दर्जनों देशों में भी जनता के टीकाकरण हेतु उपयोग में लाई जा रही है।
विज्ञापन
बिहार में निशुल्क वैक्सीन के निर्णय का स्वागत
प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय का स्वागत किया है, जिसके अंतर्गत राज्य में सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रसाद ने बिहार के लोगो से आग्रह किया की वो बढ़-चढ़ कर कोरोना का टीका लगाए और एक नई जागरूकता का परिचय दें।