{"_id":"61cb6c6be8f08f76072bfe94","slug":"bihar-cabinet-approves-modernisation-of-149-itis-in-collaboration-with-tata","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार कैबिनेट की मंजूरी: 149 आईटीआई संस्थानों का होगा आधुनिकीकरण, नीतीश सरकार ने किया टाटा से करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार कैबिनेट की मंजूरी: 149 आईटीआई संस्थानों का होगा आधुनिकीकरण, नीतीश सरकार ने किया टाटा से करार
Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
सार
बिहार सरकार जल्द ही इस संबंध में टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर करेगी।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : twitter.com/NitishKumar
विस्तार
अब बिहार के युवा भी इस आधुनिकता के दौर में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनको रोजगार मिलने में आसानी हो। बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ 149 आईटीआई के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है। इससे युवाओं को बड़े स्तर पर फायदा होगा।
विज्ञापन
परियोजना पर होंगे 4,606 करोड़ रुपये खर्च
बिहार सरकार ने 149 राज्य के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई के आधुनिकीकरण और उत्कृष्टता केंद्रों के उन्नयन के लिए 4,606 करोड़ रुपये से अधिक की एक परियोजना को मंजूरी दी। कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि परियोजना को टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
युवाओं के उन्नत प्रशिक्षण के लिए होगा काम
आगे अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर करेगी। कंपनी लागत का 88 प्रतिशत खर्च करेगी और शेष 12 फीसदी राज्य सरकार द्वारा युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण के लिए और आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
आगे कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बतायि कि टाटा टेक्नोलॉजीज ने राज्य भर में सभी 149 सरकारी स्वामित्व वाले आईटीआई को अपग्रेड करने पर सहमति व्यक्त की है।उनमें से साठ के पास अपने भवन और अन्य आवश्यक बुनियादी ढाँचे हैं और इनका मार्च 2022 तक पहले चरण में आधुनिकीकरण किया जाएगा। शेष 89 का कार्य मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।