फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Brick kiln collapsed in Maner, Patna, 8 laborers buried; 4 died in the hospital

Bihar: पटना में ईंट भट्ठे की दीवार गिरी, 8 मजदूर दबे; अस्पताल में 4 महिलाओं ने तोड़ा दम, 4 की हालत गंभीर

Mon, 20 Mar 2023 12:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Mar 2023 12:08 PM IST
सार

पटना के मनेर में ईंट भट्ठे की दीवार भरभरा गिर गई। इसमें काम करने 8 मजदूर दब गए। आननफानन में सभी घायलों को भट्ठा से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इनमें से 4 महिला की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar: Brick kiln collapsed in Maner, Patna, 8 laborers buried; 4 died in the hospital
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मनेर में ईंट भट्ठे की दीवार भरभरा गिर गई। इसमें काम करने 8 मजदूर दब गए। आननफानन में सभी घायलों को भट्ठा से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इनमें से 4 महिला की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि 4 मजदूरों के इलाज के दौरान मरने की सूचना मिल रही है। मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


भट्ठे की दीवार गिर गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह मनेर के ब्यापुर स्थित लकी ईंट-भट्ठा मजदूर ईंट निर्माण के कार्य में लगे थे। अचानक भट्ठे की दीवार ढ़हकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर हमलोग मौके पर पहुंचे। 8 मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल में लेकर गए। इनमें से 4 महिला मजूदरों ने दम तोड़ दिया। मृत महिलाओं की पहचान गया निवासी शिला देवी, झारखंड के गुमला निवासी धुरनी देवी, सुगंधी देवी और सिताबी देवी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अनुमान्य सहायता देने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को मजदूरों के परिजनों को सभी अनुमान्य सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल चार व्यक्तिों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed