{"_id":"6a8c5fe3b54260142b034166","slug":"bihar-board-2027-intermediate-matric-exam-form-date-25-august-16-september-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board : मैट्रिक और इंटर परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म अब भरा जाएगा; कब से कब तक, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board : मैट्रिक और इंटर परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म अब भरा जाएगा; कब से कब तक, जानिए
Mon, 24 Aug 2026 08:45 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:45 PM IST
सार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी कर दी है। दोनों परीक्षाओं के फॉर्म 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।
कब से शुरू होगी फॉर्म भरने की प्रक्रिया?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 24 अगस्त 2026 को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। परीक्षा फॉर्म संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा ऑनलाइन भरा जाएगा।
इंटर परीक्षा के लिए इस वेबसाइट पर भरना होगा फॉर्म
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक भरा जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा का फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा बोर्ड की निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा।
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भी इसी अवधि में भरे जाएंगे
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म और निर्धारित शुल्क 16 सितंबर 2026 तक जमा किए जाएंगे। मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भी संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा ऑनलाइन भरा जाएगा।
विद्यार्थियों को संस्थान के माध्यम से पूरी करनी होगी प्रक्रिया
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा ऑनलाइन भरे जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।