फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Biharsharif Asthawan railway line inauguration; Barbigha to Shekhpura line work will be completed soon

Bihar News: बिहारशरीफ से अस्थावां तक नई रेल लाइन का लोकार्पण; बरबीघा से शेखपुरा लाइन का काम जल्द होगा पूरा

Tue, 12 Mar 2024 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Mar 2024 05:42 PM IST
सार

Bihar Train News: सासंद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि बहुत जल्द ही अस्थावां तक रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी और बरबीघा होते हुए शेखपुरा तक लाइन बिछाने के कार्य को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Biharsharif Asthawan railway line inauguration; Barbigha to Shekhpura line work will be completed soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहारशरीफ से शेखपुरा नई रेल लाइन के अंतर्गत बिहारशरीफ से अस्थावां और शेखपुरा से बरबीघा के मध्य नई रेल लाइन का लोकार्पण विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस मौके पर नालंदा जिले के अस्थावां रेलवे स्टेशन पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

 
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान रखते हुए देश के 250 शहरों में 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा रहा है। रेलवे के माध्यम से भारत प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने रेल के विकास को पूरी तरह रोक दिया था। पिछले 10 वर्षों में रेल लाइन के साथ रेलवे का विकास तेजी किया जा रहा है। 300 से अधिक आस्था ट्रेन के माध्यम से लगभग पांच लाख लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
इस मौके पर सासंद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि इस परियोजना का तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के समय रेल मंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिलान्यास किया गया था, जिसका मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही अस्थावां तक रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी और बरबीघा होते हुए शेखपुरा तक लाइन बिछाने के कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांसद ने कहा कि कोरोना काल में जिस ट्रेन में शुल्क बढ़ाया गया था। उसे समाप्त करते हुए पूर्व का किराया लागू किया गया है। अब पैसेंजर ट्रेन के भाड़े में कमी आ जाने से यात्रियों को सहूलियत होने लगी है। उन्होंने पावापुरी रोड स्टेशन पर शीघ्र ही सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, सभी तरह के रियायती टिकट चालू करने और राजगीर हावड़ा पैसेंजर ट्रेन को शीघ्र चालू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार आम लोगों के सहूलियत को देखते हुए कार्य करती है।

 
इस मौके पर दानापुर मंडल वरीय सिग्नल एवं दूरसंचार गति शक्ति अभियंता अजय कुमार जायसवाल, दानापुर मंडल के वाणिज्य निरीक्षक  श्रीनिवास, मदन मोहन, मंडल कल्याण निरीक्षक ज्योति कुमार, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक मोकामा हरिकेश मीणा, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के बिहारशरीफ कनीय अभियंता सौरभ सुमन, निरंजन कुमार, जितेंद्र प्रसाद सिंह और गति शक्ति दूरसंचार दानापुर की टीम के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed