फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Coronavirus Covid 19 Free, Bihar becomes corona free state on Tuesday, Health ministry updates

अच्छी खबर: कोरोना मुक्त हुआ बिहार, पिछले 24 घंटे में नहीं मिला कोई भी नया संक्रमित मरीज

Wed, 29 Sep 2021 08:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Sep 2021 08:55 AM IST
सार

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है और प्रदेश को कोरोना मुक्त माना जा रहा है। राज्य में एक लाख 44 हजार 185 सैंपलों की जांच की गई थी लेकिन एक भी सैंपल में संक्रमण नहीं पाया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Coronavirus Covid 19 Free, Bihar becomes corona free state on Tuesday, Health ministry updates
कोरोना मुक्त बिहार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी के मद्देनजर बिहार के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल, राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है और प्रदेश को कोरोना मुक्त माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में एक लाख 44 हजार 185 सैंपलों की जांच की गई थी लेकिन इसमें किसी भी बिहार के व्यक्ति के सैंपल में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेश संजय कुमार सिंह के अनुसार पटना में असम के एक व्यक्ति का सैंपल लिया गया था वह पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के मामले को अपने राज्य में नहीं जोड़ सकते।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण सीमित: संजय कुमार सिंह
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के आंकड़े से यह लगता है कि कोरोना संक्रमण बहुत ही सीमित हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने वर्तमान स्थिति को बनाए रखने के लिए कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पिछले माह के दौरान यह पहली बार है जब राज्य के किसी भी नागरिक के सैंपल में कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं इससे पहले  सोमवार को तीन लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें बेगूसराय जिले में एक, भोजपुर जिले में एक और दरभंगा जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन


बिहार के ये जिले पहले हो गए थे संक्रमणमुक्त लेकिन फिर फैला कोरोना
बता दें कि अगस्त में जमुई, गया, बक्सर, कैमूर जहानाबाद और बांका पूरी तरह से कोरोना फ्री हो गया था लेकिन बाद में एक बार फिर से यहां संक्रमण फैल गया था। हालांकि सभी जिले के जिलाधिकारी अब भी जिलावासियों से अपील कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed