फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar becomes an example in tiger conservation, eight-fold increase in the number of tigers

Bihar: बाघ संरक्षण में बिहार बना उदाहरण, बाघों की संख्या में आठ गुना वृद्धि, नया टाइगर रिजर्व प्रस्तावित

Tue, 29 Jul 2025 10:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 10:47 PM IST
सार

पटना जू में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर पर्यावरण विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कैमूर में नए टाइगर रिजर्व की घोषणा की। पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 900 छात्रों ने भाग लिया। बाघ संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने दिशा-निर्देश भी दिए।

 

विज्ञापन
Bihar becomes an example in tiger conservation, eight-fold increase in the number of tigers
बाघों को बचाने की मुहिम में जुटा बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत चिड़ियाघर स्थित बाघ एन्क्लोजर के निरीक्षण से हुई। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आयोजित छात्र पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पेंटिंग प्रतियोगिता में ग्रुप ए में डीपीएस स्कूल ने प्रथम, लोयोला हाई स्कूल ने द्वितीय, और संत माइकल हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में भी डीपीएस स्कूल ने प्रथम स्थान, लोयोला हाई स्कूल ने द्वितीय और रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप सी और डी के साथ क्विज प्रतियोगिता और 'सांप दिवस' के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के लगभग 900 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। इस दौरान छात्रों ने पेंटिंग और क्विज के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बिहार जल्द ही कैमूर में एक और टाइगर रिजर्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में बिहार में बाघों की संख्या में आठ गुना वृद्धि हुई है, जो राज्य में बाघों के लिए अनुकूल वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संजय गांधी जैविक उद्यान में अब तक कुल 32 बाघों का जन्म हुआ है, जो यह दर्शाता है कि यह उद्यान बाघों के प्रजनन के लिए उपयुक्त स्थल बन चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 48 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, न्यायालय से गवाही देकर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने बाघ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जंगलों पर अतिक्रमण रोका जाना चाहिए और बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में ही रहने देना चाहिए। वहीं, निदेशक (पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण) अभय कुमार ने वन संरक्षण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि छोटी-छोटी पहलों से बड़ा बदलाव संभव है कार्यक्रम के अंत में पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) अरविंदर सिंह, मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed