फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : Criminals shot old man murder case sheikhpura bihar police

Bihar : 48 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, न्यायालय से गवाही देकर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलियों से भूना

Tue, 29 Jul 2025 10:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 29 Jul 2025 10:17 PM IST
सार

Bihar : न्यायालय से गवाही देकर लौटने के दौरान अपराधियों ने अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि दो बाइक पर पांच अपराधी सवार थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है। 48 घंटे के अंदर जिले में यह तीसरी हत्या है।      

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot old man murder case sheikhpura bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शेखपुरा में दो दिनों के भीतर तीन हत्याओं से पूरा शहर दहल उठा है । अब फिर अरियरी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य महिला भी गोली लगने से जख्मी हो गई, जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार 5 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar : ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी करने वाले आरोपी की हुई पहचान, डीएम ने भेजा जेल
विज्ञापन


घटना शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमरा गांव का है, जहां जमीनी विवाद में अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान कैमरा गांव निवासी कृष्णा धारी (60) के रूप में की गई है। अबतक मिली जानकारी में बताया गया है कि कृष्णा धारी शेखपुरा न्यायालय से गवाही देकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच गांव से थोड़ी दूर पहले नहर के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गये। गोली लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई। जब पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेजने लगी, तो परिजन इस बात का विरोध करने लगे। कुछ देर के लिए स्थिति असामान्य हो गई। काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना में एक अन्य महिला भी गोली लगने से घायल हो गई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में एएसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि 48 घंटे के अंदर यह तीसरी हत्या है, जिसे अपराधियों ने अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed