फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Attempt to set a young man on fire after dousing him with petrol over a loan dispute in Patna crime

बिहार: पटना में कर्ज के रुपये को लेकर खूनी खेल, युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश; जानिए पूरा मामला

Sat, 26 Sep 2026 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

कर्ज के रुपये को लेकर विवाद में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। इसकी चपेट में एक अन्य युवक भी आ गया। दोनों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: Attempt to set a young man on fire after dousing him with petrol over a loan dispute in Patna crime
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित पूर्व दरवाजा मोड़ पर शुक्रवार रात कर्ज के रुपये को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। इस घटना में 31 वर्षीय आशुतोष उर्फ आशू राज झुलस गया। वहीं, मौके पर मौजूद 40 वर्षीय उदय राय भी पेट्रोल की चपेट में आने से झुलस गए। दोनों घायलों का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कैमाशिकोह निवासी उपेंद्र ने आशुतोष उर्फ आशू राज को कुछ रुपये कर्ज के रूप में दिए थे। शुक्रवार रात उपेंद्र कर्ज की रकम वापस मांगने के लिए आशुतोष के पास पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच रुपये को लेकर बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कर्ज की रकम तत्काल नहीं लौटाने पर उपेंद्र गुस्से में आ गया और उसने आशुतोष पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद उसे आग लगाने की कोशिश की गई। आग की चपेट में आने से आशुतोष झुलस गया।

विज्ञापन

बिहार: चक्रवाती तूफान अर्णब ने बिगाड़ा मौसम, पटना में लगातार बारिश; कोसी-गंडक में उफान से कहां बाढ़ का खतरा?
विज्ञापन

 

मंचूरियन लेने पहुंचे युवक पर भी पड़ा पेट्रोल
घटना के दौरान कैमाशिकोह मोड़ के पास मंचूरियन लेने पहुंचे 40 वर्षीय उदय राय भी पेट्रोल की चपेट में आ गए। इससे वह भी झुलस गए। अचानक हुई घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत में दोनों को पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया। बाद में दोनों को बेहतर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना के पीछे कर्ज के लेन-देन को लेकर हुए विवाद समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों घायल युवकों का इलाज नालंदा मेडकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed