फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar assembly session minister samrt chaudhary said there is no need to be distruaght

बिहार विधानसभा में मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री, स्पीकर को ही दे डाला ज्ञान

Wed, 17 Mar 2021 02:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 17 Mar 2021 02:32 PM IST
सार

  • बिहार विधानसभा में मंत्री सम्राट चौधरी और सभाध्यक्ष के बीच नोंकझोंक
  • सभाध्यक्ष से बोले सम्राट चौधरी, कार्यवाही के दौरान व्याकुल नहीं होना चाहिए
  • बयान के बाद सभाध्यक्ष ने दोपहर दो बजे तक सदन की कार्यवाही की स्थगित 

विज्ञापन
bihar assembly session minister samrt chaudhary said there is no need to be distruaght
बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Twitter

विस्तार

बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच सवालों के ऑनलाइन जवाबों को लेकर बहस छिड़ गई। बहस इस बात पर छिड़ी कि मंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक उनके विभाग की ओर से 16 में से 14 सवालों के जवाब दिए गए लेकिन अध्यक्ष का कहना था कि 16 में से केवल 11 जवाब ही आए। 

विज्ञापन


विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर से दिए गए जवाब को सुनते ही सम्राट चौधरी ने कहा कि व्याकुल नहीं होना है, आप दिखवा लीजिए। सम्राट चौधरी के इस बयान पर सभाध्यक्ष गुस्साए और बोले कि इस शब्द को वापस लीजिए। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसे सदन नहीं चलेगा, व्याकुल नहीं होना है। 
विज्ञापन

 


इसके बाद सभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी और वो 12 बजे भी सदन में कार्यवाही शुरू करने के लिए नहीं आए। जिसके बाद वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने कार्यवाही शुरू की और सदन को दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया। 




सभाध्यक्ष ने कहा कि आसन निष्पक्ष है और आपके आचरण को जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आसन पर दबाव नहीं बना सकता। उन्होंने आगे कहा कि अपने व्यवहार को ठीक रखिए, मर्यादित आचरण करें ताकि किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे। इसके अलावा सभाध्यक्ष ने आगे कहा कि आसन पर बिना किसी कारण के टिप्पणी कर सभी लोग अपनी ही विश्वसनीयता खोते हैं। 

काफी नोक-झोंक और हंगामे के बाद मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने कथन पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आसन के सम्मान को ठेस पहुंचाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed