Bihar News : तरारी विधानसभा के मुद्दों पर आरा में जनसंवाद, विधायक ने 120 गांवों के लोगों की सुनीं समस्याएं
Ara News : तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल प्रशांत ने रविवार को आरा में रह रहे तरारी के मूल निवासियों के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रवासी मतदाताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल प्रशांत ने रविवार को आरा में रह रहे तरारी के लोगों के साथ जनसंवाद किया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में तरारी विधानसभा के मूल निवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रवासी मतदाताओं और आम लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से बाहर रहने वाले लोग भी तरारी के विकास में बराबर भागीदार हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics : सांसद खेल महोत्सव में खेला, उद्घाटन के दौरान बैडमिंटन कोर्ट में धड़ाम से गिरे पूर्व सांसद
'हम कोसों आगे निकल चुके हैं'
विशाल प्रशांत ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि वे पहले ही 21 पंचायतों का दौरा कर चुके हैं और लगभग 120 गांवों में लोगों की समस्याएं सुनी गई हैं। आरा शहर में भी वे तरारी विधानसभा के सभी नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण करेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा, "10 महीने हो चुके हैं और हमने जो नारा दिया था, '9 साल बनाम 9 महीने', उससे हम लोग कोसों आगे निकल चुके हैं।"
ये भी पढ़ें- Bihar News : अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग