फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Assembly Elections 2025: RJD MLA Bharat Bind resigns ahead of assembly polls

Bihar Election 2025 : कांग्रेस विधायक के बाद अब राजद MLA का इस्तीफा; बिहार चुनाव के पहले किसने-क्यों किया ऐसा?

Wed, 08 Oct 2025 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: भरत बिंद ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर भभुआ सीट से जीत हासिल की थी। वह कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले हैं और 2010 से अपना राजनीतिक करियर शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025: RJD MLA Bharat Bind resigns ahead of assembly polls
राजद विधायक भरत बिन्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। कैमूर जिले की भभुआ सीट से राजद विधायक भरत बिंद ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, भरत बिंद अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने मार्च 2024 में राजद छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन

भरत बिंद ने फोन पर बताया कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है। भभुआ की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया। अब उनके विश्वास को और मजबूत करने के लिए मैं नया रास्ता चुन रहा हूं।

विज्ञापन


पढे़ं: 'न पद की चाह, न सीट की नाराजगी', चिराग बोले- चर्चा अच्छी चल रही है...सही समय पर होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

भरत बिंद ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर भभुआ सीट से जीत हासिल की थी। वह कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले हैं और 2010 से अपना राजनीतिक करियर शुरू कर चुके हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि आज हमने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और इस विधानसभा चुनाव में भभुआ सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि टिकट अभी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन मुझे विश्वास है कि जल्द ही यह कंफर्म हो जाएगा। भरत बिंद के इस कदम से राजद को बड़ा झटका लगा है। अब यह देखना बाकी है कि भभुआ सीट पर भाजपा की ओर से उनकी उम्मीदवारी कितनी मजबूत साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed