फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Election 2025: Chirag Paswan said that the right decision will taken regarding seat sharing news hindi

Bihar Election: 'न पद की चाह, न सीट की नाराजगी', चिराग बोले- चर्चा अच्छी चल रही है...सही समय पर होगा फैसला

Wed, 08 Oct 2025 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर कार्यकर्ता राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए के साथ तालमेल को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Chirag Paswan said that the right decision will taken regarding seat sharing news hindi
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीति का मूल मंत्र बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट है। बुधवार को अपने पैतृक गांव अलौली प्रखंड के शहरबन्नी में दिवंगत पिता रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चिराग ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

विज्ञापन

चिराग ने उन अटकलों को खारिज किया, जिनमें एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर उनकी नाराजगी बताई जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न पद की चाह है, न सीट की नाराजगी। मेरी कोई पद या सीट की मांग नहीं है। चर्चा अच्छी चल रही है और समय आने पर सही निर्णय होगा। बार-बार यह कहना कि मैं नाराज हूं, पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन


पढ़ें: भाकपा-माले का ताकतवर प्रदर्शन, दीपंकर भट्टाचार्य ने MLA सत्यदेव राम का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र सपना और राजनीति का मकसद उनके पिता का देखा हुआ सपना पूरा करना है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट। पार्टी की तैयारियों पर बात करते हुए चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर कार्यकर्ता राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए के साथ तालमेल को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरे में चिराग ने पारिवारिक विवादों या अन्य व्यक्तिगत मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं की। पूरे संवाद के दौरान उन्होंने अपना फोकस विकास, नीति और विचारधारा पर बनाए रखा। पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे चिराग ने संदेश दिया कि अब उनकी राजनीति का रास्ता सिर्फ और सिर्फ बिहार के लिए है और वह अपने पिता की विरासत को ‘बिहार फर्स्ट’ के नारे के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed