Bihar Election: चिराग बोले- विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन CM कुर्सी पर नजर नहीं; NDA की जीत पर क्या कहा?
Bihar Assembly Election 2025: चिराग ने कहा कि यह कोई असामान्य बात नहीं होगी अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ते हैं। भाजपा ने भी कई बार अपने राष्ट्रीय नेताओं को राज्य के चुनावों में उतारा है। अगर मैं लड़ता हूं, तो वही परंपरा निभाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद मुख्यमंत्री की कुर्सी पाना नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन की जीत को मजबूत करना है। शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने उन तमाम अटकलों को खारिज किया, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि वह बिहार की सत्ता पर नजर लगाए बैठे हैं।
‘मुख्यमंत्री बनने की मंशा नहीं’
हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मैं यह पूरी तरह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अगर मैं विधानसभा चुनाव लड़ता भी हूं, तो सिर्फ पार्टी की स्ट्राइक रेट सुधारने के लिए। इससे एनडीए को मजबूती मिलेगी। मैं यह देखकर दुखी हूं कि गठबंधन के भीतर ही कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेरा लक्ष्य मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: पानी की बोतल लेने गई महिला को जहरीले सांप ने डंसा; मौत के बाद ओझाओं के चक्कर काटते रहे परिजन
बीजेपी नेताओं का उदाहरण देते हुए दिया तर्क
चिराग ने कहा कि यह कोई असामान्य बात नहीं होगी अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी कई बार अपने राष्ट्रीय नेताओं को राज्य के चुनावों में उतारा है। अगर मैं लड़ता हूं, तो वही परंपरा निभाऊंगा।
नीतीश कुमार को बताया भविष्य के मुख्यमंत्री
चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव के बाद एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब तक की सबसे मजबूत सरकार बनाएगी। यह बयान उन्होंने ऐसे समय पर दिया है जब उनके चुनाव लड़ने की अटकलों के साथ-साथ गठबंधन के भीतर संभावित नेतृत्व संघर्ष की भी चर्चा तेज है।
आरा से होगी चुनावी शंखनाद
केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि रविवार को उनकी पार्टी आरा में एक बड़ी रैली के साथ चुनावी बिगुल फूंकेगी। यह रैली भोजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी, जहां से पूरे शाहाबाद क्षेत्र में चुनावी सक्रियता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- Bihar: नाबालिग ने सड़क पर मचाया तांडव, बालू लदा ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मारकर पलटा; युवक गंभीर घायल, घंटों जाम
शाहाबाद क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव
हालांकि चिराग पासवान ने अभी यह नहीं बताया कि वह किस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिना आरक्षण वाली किसी विधानसभा सीट से उन्हें उतारने की तैयारी है। ऐसी चर्चा है कि वह भोजपुर और आस-पास के जिलों वाले शाहाबाद क्षेत्र की किसी सीट से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
चिराग पासवान ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई रैलियों का आयोजन करेगी। हर रैली में आसपास के पांच से छह जिलों को कवर किया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं में जोश और जनता के बीच संदेश मजबूती से पहुंच सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.