{"_id":"698f22287eca2d80e30f5a5c","slug":"bihar-agencies-working-in-municipal-bodies-will-be-investigated-vijay-sinha-gave-complete-information-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नगर निकायों में काम कर रही एजेंसियों की होगी जांच, विजय सिन्हा ने ऐसा निर्देश देकर मांगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नगर निकायों में काम कर रही एजेंसियों की होगी जांच, विजय सिन्हा ने ऐसा निर्देश देकर मांगी पूरी जानकारी
Fri, 13 Feb 2026 06:37 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:37 PM IST
सार
नगर निकायों में काम कर रही सफाई एजेंसियों में हाल के दिनों में आरोप लग रहे थे। लोगों का कहना है कि सफाई एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने आज अधिकारियों को सफाई एजेंसियों का पूरा ब्यौरा मांग लिया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के ह नगर निकाय के अंदर काम कर रही सफाई एजेंसी और उससे जुड़े कर्मियों का पूरा विवरण मांगी है। उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी हर कंपनी का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराते हुए उनकी जांच की जाए।
विज्ञापन
परिवाद की समीक्षा की गई या नहीं?
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की भी जांच की जाए कि नगर निकायों के लिए काम कर रही कंपनियां किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि से जुड़ी हुई हैं या नहीं। इस मामले छानबीन की जाए कि किसी एजेंसी को फाइनल किए जाने से पहले क्या गुण-दोष का विवेचना किया गया या चयन, भुगतान और लोगों की आपत्ति या परिवाद की समीक्षा की गई या नहीं। ऐसे तमाम विषयों की समीक्षा नगर विकास एंव आवास विभाग के प्रधान सचिव स्तर से टीम बनाकर कराया जाए, ताकि आगे से पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुकूल जनहित में सफाई एवं स्वच्छता के कार्य हो सकें।
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में सांख्यिकी कर्मियों के मामले पर घिरी नीतीश सरकार, भाजपा और माले ने क्या पूछा?
विज्ञापन
नाम और पूरा पता शपथ के साथ दें
विजय सिन्हा ने स्पष्ट कहा है कि जो लोग भी प्रतिवाद देते हैं, वह उसमें नाम और पूरा पता शपथ के साथ दें। उन्होंने कहा कि सही पाए जाने पर विभाग ऐसे लोगों को सम्मानित करेगा और जो लोग गलत पाए जाएंगे कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के दिशा निर्देश और नियमों की अवहेलना करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।