फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ara-ramkumar-singh-murder-case-shooter-pintu-singh-arrested-police-parade

बिहार: आरा में शूटर की हाफ पैंट में परेड, पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पैदल घुमाया

Tue, 03 Nov 2026 07:25 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

बिहार के आरा में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर पिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद हाफ पैंट में सड़क पर पैदल घुमाया। आरोपी को नवादा थाने से अदालत तक करीब ढाई किलोमीटर पैदल ले जाया गया।

विज्ञापन
ara-ramkumar-singh-murder-case-shooter-pintu-singh-arrested-police-parade
पूर्व कस्टम अधिकारी को हाफ पैंट में सड़क पर पैदल घुमाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा के नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ले में पूर्व कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संगठन के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की हत्या के वांछित शूटर को पुलिस ने मंगलवार अपराह्न हाफ पैंट में सड़क पर पैदल घुमाया। पुलिस की टीम आरोपी शूटर पिंटू सिंह को नवादा थाने से अदालत तक लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी पैदल तय कराकर ले गई। सड़क पर आरोपी की हाफ पैंट में परेड शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


नागालैंड भाग गया था आरोपी शूटर
रामकुमार सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी पिंटू सिंह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए नागालैंड भाग गया था। पुलिस लगातार उस पर दबिश बना रही थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन


भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान हत्याकांड की साजिश से जुड़े कई अहम राज उजागर हुए हैं। पड़ताल में सामने आया है कि यह पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा है और हत्या कराने के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 'पत्नी के चुनाव में खर्च किए 19 करोड़, कांग्रेस ने दिए थे सिर्फ 8 लाख रुपये', अनंत सिंह का दावा

पहले भी तीन आरोपियों को ले गई थी पुलिस
मूल रूप से बिहिया के झौंवा गांव का निवासी पिंटू सिंह वर्तमान में चंदवा मोहल्ला स्थित कृष्णानगर में रहता था। इससे पूर्व 22 अक्तूबर को भी नवादा थाना पुलिस ने इस हत्याकांड में गिरफ्तार तीन आरोपियों चंदन सिंह, टीपू कुमार और अभिषेक कुमार को अदालत तक इसी तरह पैदल पहुंचाया था। उस समय भी पुलिस ने आरोपियों को थाने से कोर्ट तक लगभग ढाई किलोमीटर पैदल चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed