फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: After BJP unveiled Ambedkar's statue, Congress is fighting over 'purification'

Bihar: BJP द्वारा आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण के बाद कांग्रेस का 'शुद्धिकरण', विधायक बोले- यही इनकी मानसिकता

Mon, 16 Jun 2025 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 08:03 PM IST
सार

Bihar: चेनारी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की वही पुरानी छुआछूत वाली मानसिकता है, जिसने दशकों तक समाज को बांटने का काम किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: After BJP unveiled Ambedkar's statue, Congress is fighting over 'purification'
प्रतिमा पर कांग्रेस का शुद्धिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के बाद राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके अगले ही दिन, सोमवार को रोहतास जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को दूध से धोकर उसका 'शुद्धिकरण' किया, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने प्रतिमा को अपवित्र किया- कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर उसे "अपवित्र" कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग कभी भी डॉ. अंबेडकर के विचारों के समर्थक नहीं रहे हैं, ऐसे में उनके द्वारा प्रतिमा का अनावरण करना दिखावटी और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इसी कारण कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में जाकर प्रतिमा को गाय के दूध से धोकर ‘पुनः पवित्र’ करने का कार्य किया। उन्होंने इसे बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस की आस्था और सम्मान बताया।
विज्ञापन


पढ़ें: काम पर लौटने से पहले हादसे में घायल अधेड़ की मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


चेनारी विधायक का पलटवार- कांग्रेस की छुआछूत वाली मानसिकता उजागर
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए चेनारी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की वही पुरानी छुआछूत वाली मानसिकता है, जिसने दशकों तक समाज को बांटने का काम किया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को दूध से धोने का यह कार्य दिखाता है कि कांग्रेस अब भी जातिवादी और भेदभावपूर्ण सोच से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देने का काम किया है और कांग्रेस केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसे कृत्य कर रही है। हालांकि विधायक ने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस ने अगर दूध से प्रतिमा को धोया तो कम से कम साफ-सफाई का काम तो किया। लेकिन यह कृत्य निंदनीय है और इसकी निंदा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed