फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Young man dies after being hit by an unknown vehicle chaos among family members

Bihar Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 10 Sep 2025 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Sep 2025 03:13 PM IST
सार

Bihar Accident: बताया गया कि अनिल किसी काम से नारायणपुर गांव आया हुआ था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Accident: Young man dies after being hit by an unknown vehicle chaos among family members
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर महादलित बस्ती के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पिपलाव थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी शिवबचा चौधरी के 37 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी के रूप में हुई है। बताया गया कि अनिल किसी काम से नारायणपुर गांव आया हुआ था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं: वैशाली में अपराधियों की करतूत, गेम खेल रहे किशोर पर चलाई गोली; अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातमी माहौल छा गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। उधर, पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed