फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Criminals' act in Vaishali, shot at a teenager playing a game; admitted to hospital

Bihar Crime: वैशाली में अपराधियों की करतूत, गेम खेल रहे किशोर पर चलाई गोली; अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Sep 2025 03:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Sep 2025 03:07 PM IST
सार

Bihar Crime: विक्की ने बताया कि वह मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दो अपराधी शराब की बोतल लिए पहुंचे और उस पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर उलझ गए। जब उसने कहा कि वह सिर्फ गेम खेल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals' act in Vaishali, shot at a teenager playing a game; admitted to hospital
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के अक्षयबट राय स्टेशन के समीप गाछी में अपराधियों ने एक किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल किशोर को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान बाराटी थाना क्षेत्र के अक्षयबट राय स्टेशन के पास रहने वाले शिवाजी राय के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में विक्की ने बताया कि वह मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था। इसी दौरान दो अपराधी शराब की बोतल लिए पहुंचे और उस पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर उलझ गए। जब उसने कहा कि वह सिर्फ गेम खेल रहा है, तो एक अपराधी ने मोबाइल छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर पिस्तौल निकालकर उसके पैर में गोली मार दी।

विज्ञापन


पढ़ें: गोदाम में सिलिंडर फटा, पास से गुजर रहे शिक्षक की शटर से टकराकर मौत; अवैध भंडारण का खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed