फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Tragic accident in Bihta, a speeding truck crushed a child riding a bicycle news in hindi

Bihar Accident: बिहटा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को कुचला; मौके पर मौत

Wed, 01 Oct 2025 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Oct 2025 05:56 PM IST
सार

Bihar Accident: पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Tragic accident in Bihta, a speeding truck crushed a child riding a bicycle news in hindi
लोगों ने सड़क किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के पास दशहरा के दिन बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने साइकिल सवार 13 वर्षीय सोनू कुमार को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू की पहचान श्रीरामपुर के निवासी धर्मेंद्र राम के पुत्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसे के बाद मचा कोहराम
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक को पकड़कर चालक की पिटाई कर दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को भी घेर लिया और नोकझोंक की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


पुलिस का बयान
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा चालक से मारपीट और पुलिस पर हमला करने के मामले में भी अलग से एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसपी ने कहा कि कानून सबके लिए समान है, किसी को भी हाथ में कानून नहीं लेना चाहिए। पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, NDA के हक में बात करते हैं', पवन सिंह को लेकर बोले उपेंद्र कुशवाहा

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोनू राम साइकिल से घर लौट रहा था। तभी श्रीरामपुर टोला के चाय दुकान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


प्रशासन पर सवाल
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दशहरा जैसे भीड़भाड़ वाले त्योहार के दिन भी प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई। जिसके कारण ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे थे और यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और ग्रामीणों के बीच आक्रोश व्याप्त है।

वहीं हादसे से आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर को घेर कर बंधक बना लिया। उसके बाद मारपीट करने पर उतारू होगा। लेकिन मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से बचकर पुलिस कस्टडी में रखा। जिसे लेकर आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच भी काफी तीखी नोक झोंक की स्थिति उत्पन्न रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed