फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A young man crossing the track with headphones on was hit by a train and died

Bihar Accident: हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 28 Apr 2025 06:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 06:58 PM IST
सार

Bihar: आरपीएफ के एएसआई शिव शंकर कुमार ने बताया कि मृतक युवक कान में हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: A young man crossing the track with headphones on was hit by a train and died
ट्रैक पर पड़ा ईयरफोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना रेल खंड पर स्थित गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई, हालांकि मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर रेल पुलिस और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रांची हटिया सुपर एक्सप्रेस के आ जाने के कारण घटी।

विज्ञापन


पढ़ें: बालू माफिया से सांठ-गांठ के आरोप में सात पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी सुशील कुमार का बड़ा एक्शन

विज्ञापन

आरपीएफ के एएसआई शिव शंकर कुमार ने बताया कि मृतक युवक कान में हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्रभावित रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed