Bihar: पटना में नहर में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते फिसला बच्चा; परिजनों में मचा कोहराम
Bihar: विक्रम अंचल अधिकारी स्वयं प्रभा ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि 15 दिनों के भीतर परिजनों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा गांव में सोमवार को नहर में डूबने से एक ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवा गांव निवासी मोती कुमार के पुत्र आरव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरव घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह नहर की ओर चला गया और गहरे पानी में गिर गया। घटना के समय परिजनों का ध्यान नहीं था। जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया, तब खोजबीन शुरू की गई। कुछ घंटे बाद आरव का शव नहर में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी घटना की खबर सुनकर मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही विक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।
पढ़ें: भागलपुर में पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत, बकरी चराने गई थीं; परिवार में मचा कोहराम
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण गांव के पास स्थित नहरों और अहरों में पानी भर गया है। आरव रोज की तरह घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर से कुछ दूर नहर की तरफ चला गया और फिसलकर पानी में गिर गया। पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।
इधर, विक्रम अंचल अधिकारी स्वयं प्रभा ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि 15 दिनों के भीतर परिजनों को उपलब्ध करा दी जाएगी।