फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A truck crushed three youths riding a bike in Patna, killing two and injuring a third; people protested

Bihar: पटना में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, तीसरा घायल; विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

Sat, 20 Sep 2025 06:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Sep 2025 06:42 PM IST
सार

Patna Road Accident News: दो युवकों की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar: A truck crushed three youths riding a bike in Patna, killing two and injuring a third; people protested
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिक्रम थानाक्षेत्र के दनारा मोड़ के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल को बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया; उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। घायल की पहचान दिनेश पाल के रूप में हुई है, जो वैशाली जिला का निवासी है। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन


बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर नौबतपुर की ओर जा रहे थे, तभी दनारा मोड़ के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। इसके परिणामस्वरूप बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए और ट्रक कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हालांकि, ट्रक को ग्रामीणों ने जब्त कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

Lalu Family: रोहिणी को मिला तेज प्रताप यादव का साथ, कहा- मेरी बहन पर किसी ने ऊंगली उठाई तो चलेगा सुदर्शन चक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


दनारा मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मारी दी
घायल दिनेश पाल के ससुर, शिव भगत ने बताया कि मेरा दामाद ससुराल आया हुआ था और अपने साथियों के साथ कहीं जा रहा था। सूचना मिली कि दनारा मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मारी दी। सूचना मिलने के बाद हम सभी लोग अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया है। फिलहाल, साथियों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज के डीएसपी-2, पंकज कुमार शर्मा, मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed