फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A major accident was averted due to a multi-storey building under construction on Boring Canal Road

Bihar: बोरिंग कैनाल रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के चलते बड़ा हादसा टला, कई इमारतों की नींव हुई कमजोर

Sun, 22 Jun 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निर्माण के दौरान भूगर्भीय सतह की गहराई का सही आकलन नहीं किया गया था, जिससे समीप की इमारतों की नींव पर असर पड़ा। इस लापरवाही के बाद प्रशासन ने निर्माण कंपनी और जिम्मेदार अभियंता की भूमिका की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar: A major accident was averted due to a multi-storey building under construction on Boring Canal Road
बड़ा हादसा टला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की अहले सुबह राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग कैनाल रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के निर्माण कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है। खुदाई के चलते आसपास की कई इमारतों की नींव कमजोर हो गई है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक इमारत कभी भी गिर सकती है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच तत्काल बोरिंग कैनाल रोड को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराज समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

विज्ञापन

प्रशासन ने आसपास की कई इमारतों को एहतियातन खाली करा लिया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, रेस्क्यूर ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निर्माण के दौरान भूगर्भीय सतह की गहराई का सही आकलन नहीं किया गया था, जिससे समीप की इमारतों की नींव पर असर पड़ा। इस लापरवाही के बाद प्रशासन ने निर्माण कंपनी और जिम्मेदार अभियंता की भूमिका की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहानि रोकने के लिए हर संभव एहतियात बरती जा रही है। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है और राहत दल पूरी तत्परता से काम में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed