फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: 4 districts will jam free after constructed Son Expressway in Rohtas Varanasi-Ranchi-Kolkata Expressway

Bihar: सोन एक्सप्रेसवे से चार जिले हो जाएंगे जाम मुक्त, वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग

Sat, 08 Feb 2025 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

Rohtas News: भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने विश्वास जताया कि जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सोन एक्सप्रेसवे निर्माण की मंजूरी ली जाएगी। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द बिहार को खुशखबरी मिलेगी और इस सड़क को सोन एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: 4 districts will jam free after constructed Son Expressway in Rohtas Varanasi-Ranchi-Kolkata Expressway
भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने सीएम नीतीश को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में यातायात की बढ़ती चुनौतियों और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए तरारी विधानसभा के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने गंगा पथ के तर्ज पर सोन एक्सप्रेसवे के निर्माण की पहल की है। इस परियोजना को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उसमें भोजपुर जिले के कोईलवर से डेहरी-ऑन-सोन होते हुए इस एक्सप्रेसवे को वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग की गई।

विज्ञापन

 
खनन और ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
विधायक विशाल प्रशांत ने बताया कि भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों के कारण आए दिन सड़क जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर सोन एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाता है, तो खनन और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन इस एक्सप्रेसवे पर शिफ्ट हो जाएगा। इससे राज्य में सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

 
इसके अलावा, रोहतास और कैमूर की पहाड़ियों को ‘स्विट्जरलैंड ऑफ बिहार’ कहा जाता है। इस एक्सप्रेसवे से टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही खनन के कारण उत्पन्न प्रदूषण की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्र सरकार को भेजी जाएगी अनुशंसा
विधायक विशाल प्रशांत ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है और इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव और डेवलपमेंट कमिश्नर जल्द ही इस परियोजना की औपचारिकताएं पूरी कर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को अनुशंसा भेजेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सोन एक्सप्रेसवे निर्माण की मंजूरी ली जाएगी। विशाल प्रशांत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द बिहार को खुशखबरी मिलेगी और इस सड़क को सोन एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाएगा।
 
जन निवारण केंद्र की स्थापना
विधायक विशाल प्रशांत ने तरारी विधानसभा क्षेत्र में जन निवारण केंद्र की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलवाना है। उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, लेकिन गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को इन योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे वे लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए जन निवारण केंद्र खोला गया है।
 
यहां सरकार की सभी योजनाओं की सूची उपलब्ध होगी और कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। विशाल प्रशांत ने कहा कि अगर लोग सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाने लगेंगे, तो बिहार की राजनीति जाति-पाति से हटकर विकास के मुद्दों पर केंद्रित होगी।
 
‘अफसरशाही सरकार’ के विपक्ष के आरोप पर विधायक ने दिया जवाब
बिहार में विपक्ष लगातार अफसरशाही सरकार चलाने का आरोप लगाता रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि विपक्ष का काम ही जनता को गुमराह करना है। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार बजट में राज्य के विकास से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार के केंद्रीय बजट में बिहार के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

 
विशाल प्रशांत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि अगर बिहार में सरकार सिर्फ अधिकारी चला रहे होते, तो क्या केंद्रीय बजट में बिहार को इतनी बड़ी हिस्सेदारी मिल पाती? इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है, जो लगातार बिहार के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed