{"_id":"68cde3f5445a165ab50b52c5","slug":"bihar-17-congress-mlas-confirmed-to-be-re-nominated-party-to-stake-claim-for-56-to-62-seats-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कांग्रेस के 17 विधायकों को फिर से टिकट मिलना तय; 56 से 62 सीटों पर उम्मीदवार के लिए दावा करेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कांग्रेस के 17 विधायकों को फिर से टिकट मिलना तय; 56 से 62 सीटों पर उम्मीदवार के लिए दावा करेगी पार्टी
Sat, 20 Sep 2025 04:45 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 20 Sep 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का रोडमैप तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 56 से 62 सीटों पर अपनी उम्मीदवार के लिए टिकट मांगेगी। पार्टी ने पहली बैठक में ही तय कर लिया है कि मौजूदा 17 विधायकों को इस चुनाव में फिर से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
हालांकि, महागठबंधन के साथ सीट बंटवारे को लेकर अभी बात नहीं बनी है। लेकिन गठबंधन की पार्टियों ने साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस को पिछली बार के प्रदर्शन के आधार पर ही सीटों की मांग करनी चाहिए। इंदिरा भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में पार्टी प्रभारी कृष्ण अल्लावारु प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद दल के नेता मदन मोहन झा, समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अजय माकन ने की।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने करीब 36 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। 17 सीटों पर मौजूदा विधायकों को फिर से मैदान में उतारा जा रहा है। इससे पहले पटना में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आला कमान को उम्मीदवार तय करने का अधिकार दिया गया था, और उम्मीदवारों की फाइनल सूची दिल्ली भेज दी गई थी। स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा और संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने को लेकर अगले एक-दो दिन में इस पर काम शुरू हो जाएगा।