{"_id":"661cc784915bec1bae0f7fe0","slug":"bihar-12th-class-girl-student-who-went-to-mundan-program-died-due-to-drowning-in-river-ganga-in-arrah-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुंडन कार्यक्रम में गई बारहवीं की छात्रा की नदी में डूबने से मौत, गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुंडन कार्यक्रम में गई बारहवीं की छात्रा की नदी में डूबने से मौत, गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
Mon, 15 Apr 2024 11:52 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:52 AM IST
सार
Arrah News: मृत छात्रा के चाचा विक्की ने बताया कि उनके पड़ोसी संटू की बेटी अनुष्का का मुंडन कार्यक्रम था, जिसको लेकर सभी लोग केशवपुर घाट पर गए थे। जहां पर शारदा गंगा नदी में नहाने चली गई। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में शव लेने पहुंचे मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशवपुर घाट पर गंगा नदी में डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा इंटर की पढ़ाई करती थी। वह अपने पड़ोसी की बेटी के मुंडन कार्यक्रम में गई थी। मृत छात्रा की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी राजेंद्र राम की बेटी शारदा कुमारी (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृत छात्रा के चाचा विक्की ने बताया कि उनके पड़ोसी संटू की बेटी अनुष्का का मुंडन कार्यक्रम था, जिसको लेकर सभी लोग केशवपुर घाट पर गए थे। जहां पर शारदा गंगा नदी में नहाने चली गई। नहाने के दौरान गहराई का पता नहीं चल पाया, जिसकी वजह से वह नदी में डूब गई। इसके बाद परिजनों द्वारा दो घंटे तक गंगा नदी में उसकी काफी खोजबीन की गई। काफी मशक्कत करने के बाद उसे परिजनों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। बताया जा रहा है कि मृत छात्रा अपने दो भाई और दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां ललिता देवी, दो भाई सिकंदर राम और छोटू राम तथा एक बहन सोनी कुमारी है। घटना के बाद मृत छात्रा के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन