Bihar News: लापता युवक की हुई हत्या, एसडीपीओ और FSL मौके पर, इलाके में मचा हड़कंप
भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव में धारदार हथियार से परमात्मा सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। बीती रात घर से निकले परमात्मा का शव सुबह खेत में पाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव में धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या ने पूरे गांव को दहलाकर रख दिया। मृतक सिद्धनाथ सिंह के पुत्र परमात्मा सिंह हैं। घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों को खेत की ओर शव पड़े होने से मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार परमात्मा सिंह बीती रात घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सुबह यादोपुर बधार में उनका शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तीयर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
घटना के बाद जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट
शव मिलने की खबर जैसे ही मृतक के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार और हाहाकार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जल्द ही मामले के उद्भेदन का भरोसा दिलाया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।