{"_id":"68d285ad134406b1e90f8b01","slug":"bhojpur-news-villagers-anger-erupts-over-worried-roads-protests-saying-no-roads-no-vote-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जर्जर सड़कों को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ कहकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जर्जर सड़कों को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ कहकर किया प्रदर्शन
Tue, 23 Sep 2025 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Sep 2025 05:04 PM IST
सार
Bhojpur News: प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क और स्टेडियम की मरम्मत व विकास कार्य शुरू नहीं होता, वे वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और नेताओं के बड़े-बड़े विकास के दावे गांवों की वास्तविक तस्वीर से मेल नहीं खाते।
विज्ञापन
जर्जर सड़कों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में ग्रामीणों ने मंगलवार को जर्जर सड़कों और उपेक्षा से नाराज होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। जन सहकारी कॉलेज मोड़ से खेल मैदान गड़हनी जाने वाली सड़क की स्थिति खराब होने और स्टेडियम के सौंदर्यीकरण की अनदेखी को लेकर लोगों ने बैनर और पोस्टर लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
सड़क की बदहाली से रोजमर्रा की मुश्किलें
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आने-जाने में भारी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन को लिखित और मौखिक शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: महिला पुलिस बटालियन हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार, करीब 80 पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत; हड़कंप
विज्ञापन
वोट बहिष्कार की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क और स्टेडियम की मरम्मत व विकास कार्य शुरू नहीं होता, वे वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और नेताओं के बड़े-बड़े विकास के दावे गांवों की वास्तविक तस्वीर से मेल नहीं खाते।
आंदोलन तेज करने की तैयारी
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं शुरू किया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि अब वे अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपनी मांगों को लेकर अंतिम रूप से संघर्ष करेंगे।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से पूजा पंडाल के पास हादसा, करंट लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन