{"_id":"68d24e7da0473d3c6d0cb0a6","slug":"rohtas-bihar-news-student-died-due-to-electric-shock-negligence-of-electricity-department-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3437424-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से पूजा पंडाल के पास हादसा, करंट लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से पूजा पंडाल के पास हादसा, करंट लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत
Tue, 23 Sep 2025 02:55 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:55 PM IST
सार
Sasaram News: परिजनों ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के समीप ही एक ट्रांसफार्मर है, जो काफी नीचे है। अगर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को मानक ऊंचाई के अनुरूप लगाया गया होता, तो अभिषेक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले में मंगलवार को करंट लगने से एक पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अगरेर थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक डेहरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
पूजा पंडाल के पास करंट की चपेट में आया छात्र
जानकारी के अनुसार, गौरक्षणी दुर्गा मंदिर के पास नवरात्र को लेकर पंडाल सजाया जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरते वक्त अभिषेक उत्सुकतावश पंडाल देखने लगा। उसी समय वह ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े नंगे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। अभिषेक के परिजन तरुण कुमार ने कहा कि पंडाल के पास लगा ट्रांसफार्मर काफी नीचे है। यदि विभाग ने इसे मानक ऊंचाई पर लगाया होता, तो इस तरह की घटना टल सकती थी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सदर अस्पताल सासाराम भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Bihar: जिसकी शादी में पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार, उसे यूपी पुलिस ने क्यों पीटा? गिरिराज सिंह से भी है कनेक्शन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन