फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bhojpur ganga river 65 feet gharial trapped fishing net rescue

बिहार: मछली पकड़ने के जाल में फंसा साढ़े छह फीट लंबा घड़ियाल, उसके साथ सेल्फी लेने की मची होड़

Sun, 01 Nov 2026 02:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 02:25 PM IST
सार

बिहार के भोजपुर जिले में बबुरा थाना क्षेत्र के कपूर दियारा घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में साढ़े छह फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। घाट के रहने वाले अटमी बिंद ने जाल में हलचल होने पर घड़ियाल को देखा, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
bhojpur ganga river 65 feet gharial trapped fishing net rescue
भोजपुर में मछली पकड़ने के जाल में फंसा साढ़े छह फीट लंबा घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में साढ़े छह फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। रविवार सुबह बबुरा थाना क्षेत्र के कपूर दियारा घाट पर हुई इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घड़ियाल को देखकर कुछ लोग डर गए, तो कई लोग उसके साथ फोटो और वीडियो बनाने लगे। एक व्यक्ति ने तो घड़ियाल के ऊपर बैठकर भी तस्वीर खिंचवाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घड़ियाल पिछले कई दिनों से गंगा नदी में दिखाई दे रहा था। इसकी वजह से ग्रामीणों में पहले से ही डर बना हुआ था।

विज्ञापन

मछली पकड़ने के लिए नदी में डाला था जाल

कपूर दियारा घाट के रहने वाले अटमी बिंद रविवार सुबह मछली पकड़ने के लिए गंगा नदी में गए थे। वह गोताखोरी भी करते हैं। उन्होंने नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था। कुछ देर बाद जाल में तेज हलचल होने लगी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उसमें एक बड़ा घड़ियाल फंसा हुआ था।

विज्ञापन

घड़ियाल के जाल में फंसने की खबर आसपास के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घड़ियाल के साथ फोटो और वीडियो बनाने लगे लोग

घड़ियाल जैसे खतरनाक जलीय जीव को देखकर लोगों को उससे दूरी बनानी चाहिए थी, लेकिन कई लोग उसके पास जाकर फोटो और वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों ने उसके साथ सेल्फी भी ली। अटमी बिंद ने तो घड़ियाल के ऊपर बैठकर अपनी तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे लोग भी फोटो और वीडियो बनाते रहे।

कई दिनों से गंगा में दिखाई दे रहा था घड़ियाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घड़ियाल पिछले कई दिनों से गंगा नदी में दिखाई दे रहा था। इससे नदी में मछली पकड़ने और दूसरे कामों के लिए जाने वाले ग्रामीणों के मन में डर बना हुआ था। अब उसके जाल में फंसने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अचानक इतने बड़े घड़ियाल को सामने देखकर इलाके में दहशत का माहौल भी बन गया।

वन विभाग की टीम का इंतजार, सुरक्षित रेस्क्यू की मांग

घटना की जानकारी समाजसेवी श्याम बाबू ने वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द टीम भेजने और घड़ियाल को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की मांग की है। फिलहाल, स्थानीय लोग वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। घड़ियाल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए उसका रेस्क्यू जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed