{"_id":"6606754c3a20639aaa08f050","slug":"bhojpur-dead-body-of-a-young-man-who-went-missing-on-evening-of-holi-was-found-near-boring-in-village-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: होली की शाम लापता हुआ था युवक, अब गांव में बोरिंग के पास मिला उसका शव, मौत के कारण ने पुलिस को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: होली की शाम लापता हुआ था युवक, अब गांव में बोरिंग के पास मिला उसका शव, मौत के कारण ने पुलिस को उलझाया
Fri, 29 Mar 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:31 PM IST
सार
Bhojpur News: आरा में होली की शाम को एक युवक लापता हो गया था, जिसका शव गांव में ही बोरिंग के पास से बरामद किया गया है। उसके सिर पर जख्म का निशान भी मिला है। मृतक की पत्नी का बयान लेने के बाद पुलिस मामले को लेकर उलझन में है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले के आरा के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में होली की शाम से लापता युवक का शव बरामद किया गया है। युवक का शव कल्याणपुर गांव स्थित बोरिंग के पास से बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर जख्म जैसा निशान और नाक से खून निकला हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रामेश्वर राम का बेटा लाल बहादुर राम (33) है। मृतक मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी श्यामपरी देवी ने बताया कि होली के दिन मंगलवार की शाम करीब छह बजे उसने अपने पति से कहा कि आप नहा लीजिए। अपने मां और बाबूजी को अबीर नहीं लगाना है क्या। उसके बाद उन्होंने कहा कि पहले तुम नहाओ मैं थोड़ा बाहर से आता हूं। लेकिन देर रात जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच गुरुवार की शाम जब गांव की एक महिला बोरिंग के पास खेत में गई तो उनके शव को वहां पड़ा देखा। उसके बाद उसने इसकी सूचना हमें दी। इसके बाद शव मिलने की सूचना स्थानीय थाने को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। दूसरी ओर मृतक की पत्नी श्यामपरी देवी ने अपने पति का गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद और दुश्मनी होने की बात से साफ इनकार किया है। जबकि पुलिस द्वारा बनाई गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट पाएगा।
विज्ञापन