फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bhojpur daylight firing bampli dam arms attack ara bihar crime news

Bihar: गोलियों की गूंज से थर्राया इलाका, बावर्ची पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

Fri, 26 Dec 2025 10:15 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 10:15 AM IST
सार

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बामपाली बांध के पास दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर चार गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
bhojpur daylight firing bampli dam arms attack ara bihar crime news
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। गजराजगंज ओपी क्षेत्र में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली बांध के समीप की है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बावर्ची को निशाना बनाते हुए चार गोलियां मार दीं। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

विज्ञापन

फायरिंग की वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nagaur News: क्रिसमस उत्सव पर हंगामा, स्कूल में घुसे युवकों पर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप; तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान लखीसराय जिले के क्यूल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन कॉलोनी वृंदावन निवासी सूबेदार पासवान के 32 वर्षीय पुत्र राजू पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राजू पासवान पेशे से बावर्ची है और होटल में काम करता है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के साथ-साथ फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed