फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhim Army chief Chandrashekhar also got angry on the statement of Dhirendra Shastri

Bihar: 'बिहार में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय', धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भी बिफरे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर

Sun, 09 Mar 2025 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

Bihar: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण बिहार दौरे पर रहे। जिसके बाद उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के साथ जिस तरह का अन्याय हो रहा है, उससे लोग बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar also got angry on the statement of Dhirendra Shastri
भीम आर्मी चीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण अपने बिहार दौरे के तहत मोहनिया के चांदनी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "पिछली बार भी आजाद समाज पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा, हालांकि, उस समय हमारी पार्टी नई थी और चुनाव चिह्न भी नया था, जिसके कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन इस बार हमारी प्रदेश इकाई ने कड़ी मेहनत की है और हमें पूरा विश्वास है कि आजाद समाज पार्टी बिहार में एक बड़ी और मजबूत राजनीतिक ताकत बनेगी।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बिहार में युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के साथ जिस तरह का अन्याय हो रहा है, उससे लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी इस बदलाव की अगुवाई करेगी और समाज में बराबरी व न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप्रदायिकता पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई कि "बिहार से ही हिंदू राष्ट्र की शुरुआत होगी", तो चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि बिहार ही वह जगह है, जहां सांप्रदायिकता और सामंतवाद को बढ़ावा देने वाली सरकारों का अंत भी होगा।" उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से सामाजिक न्याय और क्रांति की भूमि रही है और यहां के लोग किसी भी प्रकार के भेदभाव व अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed